{"_id":"61a7469c5fef4c3b0a1c8b1f","slug":"workers-engaged-in-making-pm-modi-rally-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: पीएम मोदी की रैली सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता, घर-घर जाकर करेंगे संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: पीएम मोदी की रैली सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता, घर-घर जाकर करेंगे संपर्क
Wed, 01 Dec 2021 03:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Dec 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाद कारखाना मैदान में सात दिसंबर को होने वाली रैली एतिहासिक होगी। इसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल के हर गांव का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। घर-घर संपर्क जरूरी है। सुरक्षा, पेयजल, यातायात व पार्किंग की व्यवस्था बनाने में कार्यकर्ता, पदाधिकारी मदद करेंगे।
विज्ञापन
यह कहना है भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह का। क्षेत्रीय अध्यक्ष मंगलवार को बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री के लोकार्पण समारोह व रैली की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता खुश है। भारत व यूपी के प्रति देश, दुनिया नजरिया बदला है। उपलब्धियां गिनाकर जनसमर्थन मांगना है। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने और आभार ज्ञापन जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर गोरखपुर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, सहजानंद राय, डॉ बच्चा पांडेय नवीन , देवेश श्रीवास्तव, इंद्रमणि उपाध्याय, रणविजय शाही, सबल सिंह, दयानंद शर्मा, शशिकांत सिंह, जितेंद्र चौधरी जीतू, पदमा गुप्ता, रंजूला रावत, अनुपमा पांडे, अवधेश अग्रहरी, शिवम पांडे, अशोक गुप्ता, सुरेंद्र चौबे, ओम प्रकाश शर्मा, गौरव तिवारी, बृजेश मणि मिश्र, आनंद अग्रहरि, पदमा गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, दयानंद शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, रूपेश गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, सिद्धांतों घोष, अजय मणि त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, आरडी सिंह, छोटे लाल पासवान, अजय ओझा, चंदन आर्य, रजत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन