{"_id":"630f341972e2e555092c4da5","slug":"work-of-laying-new-railway-line-sahjanwan-dohrighat-accelerated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Good News: सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन बिछाने के काम में आई तेजी, लिडार सर्वे हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन बिछाने के काम में आई तेजी, लिडार सर्वे हुआ पूरा
Wed, 31 Aug 2022 03:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 31 Aug 2022 03:42 PM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सहजनवां-दोहरीघाट नई लाइन परियोजना के तहत लिडार सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। आवश्यक एलाइनमेंट प्लान, यार्ड प्लान, ब्रिज प्लान तथा क्वांटिटी गणना का कार्य चल रहा है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहजनवां से दोहरीघाट के बीच नई रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। रेल लाइन बिछाने के लिए चिह्नित भूमि का लिडार सर्वे (लाइट डिटेक्शन एंड रैंगिंग) पूरा हो गया है। अब गोरखपुर और मऊ जिला प्रशासन सोशल इंपैक्ट एसिस्मेंट कराएगा, ताकि पता चल सके कि रेल लाइन बिछने से कितनी आबादी को किस तरह का फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन का निर्माण करीब 1,320 करोड़ रुपये की लागत से होना है। गोरखपुर और मऊ में 535 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। रेल लाइन बिछाने के लिए लिडार सर्वे कराया गया है। इसके तहत ड्रोन से वीडियो फुटेज ली गई है। लिडार सर्वे के माध्यम से भूमि का आकलन किया जाएगा। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ही रेल लाइनें बिछाई जाएंगी। स्टेशनों और पुलों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
दो जिलों में 74 किलोमीटर लंबी लाइन बिछेगी
गोरखपुर और मऊ जिले में 74 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए दो जिलों की पांच तहसीलों के 111 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसमें से 104 गांव जिले की सहजनवां, खजनी, बांसगांव और गोला तहसीलों के हैं।
विज्ञापन
नवंबर तक हो जाएगा दोहरीघाट-इंदारा रूट का अमान परिवर्तन
गोरखपुर जिले के दोहरीघाट-इंदारा के बीच अमान परिवर्तन का काम नवंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस रूट पर पहले एक पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी। सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन बनने के बाद इस रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की राह आसान हो जाएगी।
इंदारा से दोहरीघाट के बीच बन रहे अधिकांश पुलों का कार्य हो चुका है, वहीं अब शेष चार पुलों का कार्य पूरा होने के बाद विद्युतीकरण का काम शुरू होने जा रहा है। इस रूट पर ट्रेनों के चलने से तीन ब्लॉकों के 100 गांवों के लोगों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। डिप्टी चीफ इंजीनियर कृष्णा सिंह ने बताया कि ज्यादातर काम पूरा करा लिया गया है। नवंबर तक काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
सहजनवां-दोहरीघाट नई लाइन परियोजना के तहत लिडार सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। आवश्यक एलाइनमेंट प्लान, यार्ड प्लान, ब्रिज प्लान तथा क्वांटिटी गणना का कार्य चल रहा है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। - पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे।