फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women's Kabaddi and Volleyball teams will join North Eastern Railway

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे में जुड़ेंगी महिला कबड्डी और वाॅलीबाल की टीमें

Sat, 16 Mar 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 16 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Women's Kabaddi and Volleyball teams will join North Eastern Railway
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे, पुरुष के साथ ही महिलाओं को भी खेल में तेजी से आगे बढ़ा रहा है। पूर्वाेत्तर रेलवे में अब महिलाओं की कबड्डी और वॉलीबाल टीमें भी जुड़ेंगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पूर्वाेत्तर रेलवे में महिलाओं की अभी तक केवल बास्केटबॉल, हैंडबाॅल और हॉकी की टीमें थीं। इसके अलावा कुश्ती और बैडमिंटन के भी खिलाड़ी यहां पर नियुक्त हैं। अब इसमें कबड्डी और वॉलीबॉल टीमें भी जुड़ जाएंगी। टीम बनाने के लिए एनईआर ने चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये टीमें 2024-25 इंटर रेलवे सीजन में प्रतिभाग भी करेंगी।
विज्ञापन

पहले चरण में महिला वॉलीबाॅल में छह और कबड्डी टीम में सात खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इससे पहली टीम बन जाएगी। इसके बाद इसमें और खिलाड़ियाें को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों के लिए बनेगा माहौल
पूर्वोत्तर रेलवे में महिला टीमों के बढ़ने से आसपास की लड़कियों में खेलों की तरफ रुझान बढ़ेगा। खिलाड़ियों को मौका मिलेगा तो बाकी लड़कियों को भी इसमें एक भविष्य की राह दिखेगी। खेल में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं काफी पीछे हैं, लेकिन अब ये माहौल तेजी से बदल रहा है।


पूर्वाेत्तर रेलवे महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है। अब यहां पर महिला कबड्डी और वॉलीबाल की भी टीमें जुड़ेंगी। इसके लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। 2024-25 इंटर रेलवे सीजन से ये दाेनों टीमें खेलती नजर आएंगी। -पंकज कुमार सिंह, महासचिव, नरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed