फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women Power at Gorakhpur University Female Faculty Hold Key Roles from Deanship to Placements

नारी शक्ति का दम: गोरखपुर विश्वविद्यालय में डीन से लेकर प्लेसमेंट तक महिला शिक्षकों के हाथ अहम जिम्मेदारी

Thu, 22 Oct 2026 01:42 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 22 Oct 2026 01:42 PM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्राओं की संख्या में पिछले पांच वर्षों के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2021 में विश्वविद्यालय में 7,040 छात्राएं थीं। अब यह संख्या बढ़कर 10,530 हो गई है। यानी पांच वर्षों में छात्राओं की संख्या में 3,490 का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Women Power at Gorakhpur University Female Faculty Hold Key Roles from Deanship to Placements
गोरखपुर विश्वविद्यालय में नारी शक्ति का दम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में महिला शिक्षक नेतृत्व और जिम्मेदारी की मिसाल पेश कर रही हैं। विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण, विभागाध्यक्ष, नवाचार, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के प्रति छात्राओं का बढ़ता रुझान भी महिला सशक्तीकरण की तस्वीर पेश कर रहा है। पिछले पांच वर्षों में विश्वविद्यालय में छात्राओं की संख्या 7,040 से बढ़कर 10,530 हो गई है।

विज्ञापन


 

Trending Videos

प्रशासन से लेकर नवाचार तक महिला शिक्षकों की जिम्मेदारी

Women Power at Gorakhpur University Female Faculty Hold Key Roles from Deanship to Placements
नारी शक्ति का दम - फोटो : अमर उजाला


गोरखपुर विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर महिला शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। प्रो. दिव्या रानी सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण हैं। प्रो. अनुभूति दुबे ललित कला एवं संगीत विभाग की अध्यक्ष हैं। वहीं, प्रो. सुनीता मुर्मू अंग्रेजी और प्रो. प्रज्ञा चतुर्वेदी प्राचीन इतिहास विभाग के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। प्रो. शुभी धुसिया भी विभागाध्यक्ष की भूमिका में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Women Power at Gorakhpur University Female Faculty Hold Key Roles from Deanship to Placements
नारी शक्ति का दम - फोटो : अमर उजाला

नवाचार और विद्यार्थियों के विकास से जुड़े क्षेत्रों में भी महिला शिक्षकों की भागीदारी अहम है। प्रो. विनीता पाठक तरंग की निदेशक हैं, जबकि प्रो. अलका सिंह संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी) की अध्यक्ष हैं। भूगोल विभाग की अध्यक्ष डॉ. स्वर्णिमा सिंह भी विभागीय जिम्मेदारियां संभाल रही हैं।

विज्ञापन

Women Power at Gorakhpur University Female Faculty Hold Key Roles from Deanship to Placements
नारी शक्ति का दम - फोटो : अमर उजाला

विद्यार्थियों की शिकायतों से प्लेसमेंट तक देख रहीं काम
विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और करिअर निर्माण में भी महिला शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। डॉ. प्रीति गुप्ता विद्यार्थियों की शिकायतों के निवारण के लिए शुरू की गई सिंगल विंडो की नोडल अधिकारी हैं। वहीं, डॉ. तेजस्वी दुबे प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी के रूप में विद्यार्थियों को रोजगार और प्रशिक्षण से जुड़े अवसर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

विश्वविद्यालय से संबद्ध डीएवी पीजी कॉलेज में डॉ. शैल पांडेय प्राचार्य हैं। इस तरह विश्वविद्यालय और उससे जुड़े शैक्षणिक संस्थानों में महिला शिक्षक प्रशासनिक नेतृत्व से लेकर विद्यार्थियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

पांच साल में 3490 बढ़ी छात्राओं की संख्या

गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्राओं की संख्या में पिछले पांच वर्षों के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2021 में विश्वविद्यालय में 7,040 छात्राएं थीं। अब यह संख्या बढ़कर 10,530 हो गई है। यानी पांच वर्षों में छात्राओं की संख्या में 3,490 का इजाफा हुआ है।

छात्राओं की संख्या में यह बढ़ोतरी उच्च शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है। विश्वविद्यालय में महिला शिक्षकों की नेतृत्वकारी भूमिका और छात्राओं की बढ़ती संख्या शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की मजबूत होती उपस्थिति को रेखांकित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed