फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women had fun in Garba

Gorakhpur News: महिलाओं ने गरबा में जमकर की मस्ती

Wed, 18 Oct 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Women had fun in Garba
अखिल कल्चर एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित हुआ गरबा महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अखिल कल्चर एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गरबा महोत्सव का आयोजन मंगलवार की रात रामजानकी नगर स्थित एक रिजॉर्ट में हुआ। इस दौरान महिलाओं ने जमकर मस्ती की। समापन अवसर पर प्रतियोगिता की विजेता नंदिता जोशी, विजेता पूनम बिजलानी और इंदुजा भारती को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बॉलीवुड के कलाकार रजनीश दुग्गल मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद फिल्मी गानों पर महिलाओं ने जमकर गरबा किया। इस दौरान आयोजक अखिलेश गुप्ता ने बताया की गरबा कार्यक्रम के मेगा इवेंट के पहले 26 दिन की कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसमें गुजरात के गरबा विशेषज्ञ व शुभारंभ गरबा महोत्सव के आयोजक वीरू मानिक ने गरबा कार्यक्रम में भाग ले रहे प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजनीश दुग्गल 1920, लीला, डेंजरस इश्क, लाल रंग, खली बली जैसे कई बॉलीवुड फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुके है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अमर उजाला के तरफ से शुभारंभ गरबा महोत्सव के प्रतिभागियों को गिफ्ट्स देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि योगी सोमनाथ, जितेंद्र राय, दुर्गेश बजाज, राजेश सोनकर, निशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed