{"_id":"62bbe9e493aed03c7814119e","slug":"women-died-due-to-lightning-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिजली गिरने से महिला की मौत, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिजली गिरने से महिला की मौत, गांव में छाया मातम
Wed, 29 Jun 2022 11:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:27 AM IST
सार
गोरखपुर में बीते 12 घंटे में 84 मिमी बारिश हुई। इस बारिश से शहर के हर मोहल्ले में जलभराव हो गया। वहीं निचले इलाकों की हाल और भी खराब है। शहर में जलजमाव होने से नगर निगम के अधिकारी हांफते नजर आए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना से गांव में मातम छा गया है। बता दें कि गोरखपुर जिले में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक लगातार बारिश जारी है।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भेउसा उर्फ बनकटा के बर्रोही टोला निवासिनी विद्यावती देवी (55) पत्नी रामकवल खेत में काम करने गई थीं। सुबह तीन बजे तेज बारिश के बाद अचानक आकाशीय बिजली ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
बता दें कि मंगलवार शाम को महराजगंज में दो और सिद्धार्थनगर में एक शख्स की बिजली की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। वहीं गोरखपुर जिले में मंगलवार देर रात मानसून पहुंच गया। गोरखपुर में देर रात से बुधवार सुबह तक बारिश हो रही है। इस झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
बीते 12 घंटे में 84 मिमी बारिश हुई। इस बारिश से शहर के हर मोहल्ले में जलभराव हो गया। वहीं निचले इलाकों की हाल और भी खराब है। शहर में जलजमाव होने से नगर निगम के अधिकारी हांफते नजर आए। नगर निगम पंप की सहायता से पानी निकालने में जुटी है।