{"_id":"6064baaf8ebc3e8ccb01fe47","slug":"women-died-and-4-injurd-gorakhpur-news-gkp390351665","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में महिला की मौत, चार लोग घायल
नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चितहा गांव में पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई मारपीट में एक पचास वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत चार अन्य लोग घायल हो गए। घायल महिला की गंभीर बताई जा रही है।
गांव निवासी श्याम लाल व बिरझन किसी टेंट संचालक के साथ काम करते थे। जिसमें टेंट संचालक के द्वारा दोनों का कुछ पैसा बकाया लगा दिया गया था इसके एवज दोनों व्यक्ति टेंट संचालक का कुछ सामान अपने पास रख लिए थे, उसे बुधवार को बिरझन कहीं ले जा रहे थे। इस पर श्यामलाल ने विरोध किया। इसे लेकर देर रात दोनों पक्षों में कहासुनी शुरु हो गई। जो देखते मारपीट में तब्दील होे गई। इसमें बिरझन की पत्नी उनके भाई की पत्नी व उनका पुत्र व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा ले जाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही डाक्टर ने बिरझन की पत्नी मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायल उपचाराधीन हैं। थानाध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा हूं। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।