Gorakhpur News: गोरखपुर में महिलाओं का फूटा गुस्सा...पहले स्कूल फिर पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन
पुलिस हिरासत में लिए गए प्रधानाध्यापक से घटना के बारे में पूछा गया तो वह फफक पड़े। उनका कहना था कि उनकी उम्र 50 साल की हो गई है। ना जाने कितने बच्चों को पढ़ा दिया। आज इस तरह का आरोप लगा है कि अंदर से टूट गया हूं। उन्होंने घटना से इन्कार करते हुए कहा कि बच्ची को निश्चित तौर पर कोई गलतफहमी हो गई है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा से छेड़खानी को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। गांव में छात्रा ने कई लोगों से छेड़खानी का जिक्र कर दिया, इसके बाद भीड़ एकत्र हो गई। महिलाएं सबसे आगे थीं और स्कूल से लेकर चौकी तक प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग दोहराती रहीं। महिलाओं का कहना है कि अगर इस तरह की घटनाएं स्कूल में होंगी तो बच्चियां पढ़ने कैसे जाएंगी। इसलिए ऐसे मामले में कड़ी कार्रवाई कर सजा दी जाए।
मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब पहले छात्रा अपने परिजनों के साथ स्कूल पर पहुंची थीं। इसके बाद इसकी जानकारी गांव वालों और अन्य लोगों को हुई तो 40 की संख्या में महिला पुरुष मौके पर पहुंच गए। भीड़ आते ही अपना मुंह बांधे छात्रा आपबीती बताने लगी, जिससे महिलाएं नाराज हो गईं और प्रधानाध्यापक पर टूट पड़ीं। उनकी पिटाई शुरू कर दी।
कुछ कर्मचारी पहुंचे और बचाव करने लगे। पुलिस भीड़ के बीच से प्रधानाध्यापक को बचाकर पुलिस चौकी पर ले गई। वहां पर भी ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में थाने से फोर्स बुलाकर समझाया गया। कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया गया।
सुबह में छेड़खानी, शाम में छात्रा बोली नहीं हुई कोई वारदात
पुलिस के सामने सुबह छेड़खानी का आरोप लगाने वाली छात्रा पुलिस को दिए बयान में बदल गई है। पुलिस की माने तो अब छात्रा घटना से इन्कार कर रही है, लेकिन तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। अब कोर्ट में छात्रा का बयान दर्ज कराया जाएगा। उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फफक पड़े आरोपी प्रधानाध्यापक, बोले...कहीं का नहीं छोड़ा
पुलिस हिरासत में लिए गए प्रधानाध्यापक से घटना के बारे में पूछा गया तो वह फफक पड़े। उनका कहना था कि उनकी उम्र 50 साल की हो गई है। ना जाने कितने बच्चों को पढ़ा दिया। आज इस तरह का आरोप लगा है कि अंदर से टूट गया हूं। उन्होंने घटना से इन्कार करते हुए कहा कि बच्ची को निश्चित तौर पर कोई गलतफहमी हो गई है। वह ऐसा क्यों कह रही है, मुझे समझ में ही नहीं आ रहा है।