{"_id":"64fe99b71042b97fff055f5a","slug":"woman-who-set-herself-on-fire-dies-husband-critical-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत, पति गंभीर
Mon, 11 Sep 2023 10:08 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Sep 2023 10:08 AM IST
सार
सुमन तिवारी की पत्नी अंजनी दो बेटियों की मां है। पति से किसी बात पर नाराज होकर शनिवार शाम छह बजे गैस सिलिंडर से आग लगा ली। जब पति आग बुझाने पहुंचा तो उसने उसे पकड़ लिया, जिससे पति भी बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
मृतक महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में उनवल नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी अंजनी (26) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार शाम पति से विवाद के बाद उसने खुद को आग लगा लिया था। उसे बचाने के दौरान पति भी झुलस गया था। दोनों को भर्ती कराया गया था, मेडिकल कॉलेज में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का उपचार चल रहा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सुमन तिवारी की पत्नी अंजनी दो बेटियों की मां है। पति से किसी बात पर नाराज होकर शनिवार शाम छह बजे गैस सिलिंडर से आग लगा ली। जब पति आग बुझाने पहुंचा तो उसने उसे पकड़ लिया, जिससे पति भी बुरी तरह से झुलस गया। अंजनी की सास और जेठ सुनील तिवारी दोनों को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नाम बदलकर पासपोर्ट बनवाने में माफिया अजीत पर चार्जशीट दाखिल, पुलिस की जांच में खुला सच
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि अंजनी का मायका सिद्धार्थनगर जिले के रुदौली स्थित सांड़ी कला में है। जानकारी होने पर मायके वाले भी पहुंच गए थे। इलाज के दौरान अंजनी की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।