फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman threw her five year old daughter into drain in kushinagar

मामूली बात से नाराज होकर महिला ने पांच साल की बेटी को नाले में फेंका, खुद भी लगाई छलांग

Thu, 18 Jun 2020 04:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Jun 2020 04:28 PM IST
सार

  • नाले के पानी में डूबने से बालिका की मौत, महिला को लोगों ने बचा लिया
  • पति-पत्नी के बीच चल रहा है विवाद, बेटी के साथ मायके में थी महिला

 

विज्ञापन
woman threw her five year old daughter into drain in kushinagar
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपनी पांच साल की बेटी को नाले में फेंक दी और खुद भी कूद गई। हालांकि महिला को कुछ मछुआरों ने जान बचा ली लेकिन बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
महिला का कहना है कि पति उसे और बेटी को साथ रखने के लिए तैयार नहीं था जिसके कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कंठी छपरा गांव के नौका टोला निवासी त्रिलोकी यादव की लड़की तारा 48) की शादी कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा धरनी पट्टी निवासी धर्मेंद्र यादव के साथ छह वर्ष पहले हुई थी।
विज्ञापन


तारा की एक बेटी प्रिया (05) थी। पति-पत्नी के संबंध ठीक नहीं थे। करीब छह महीना पूर्व तारा अपनी बेटी प्रिया के साथ मायके आकर रहने लगी। महिला ने अपने पति के विरुद्ध न्यायालय में केस भी दाखिल कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मछुआरे ने बचाई जान

गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे तारा बेटी प्रिया को साथ लेकर किन्नर पट्टी चौराहे पर दवा कराने की बात कहकर निकली थी। किन्नर पट्टी गांव के पास से होकर कुड़वा नाला है। लोगों की मुताबिक महिला ने पहले बच्ची को नाले में फेंक दिया और इसके बाद खुद छलांग लगा दी।

नाले में मछली पकड़ रहे रूदल की नजर महिला और उसकी बच्ची पर पड़ी तो वह शोर मचाते हुए बचाने पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद रूदल ने महिला और बच्ची को बाहर निकाल लिया लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। इस घटना की सूचना पर एसओ संजय कुमार मौके पर पहुचे और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृत बच्ची की मां तारा से घटना के बारे में जानकारी ली। महिला ने एसओ को बताया कि पति शादी के बाद से ही हमेशा मारते पीटते और प्रताड़ित करते रहते थे। जिसके चलते पिछले छह महीनों से वह मायके में रह रही है।

बुधवार की रात में मोबाइल पर उसका पति के साथ फिर विवाद हो गया। महिला का कहना है कि मैं बेटी के साथ ससुराल में रहना चाहती थी लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं थे। इस संबंध में एसओ संजय कुमार ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला और उसके घरवालों से पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ अफसरों को भी घटना से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed