फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman take poison after accused of family harassing

थाने पहुंची युवती की बात सुनकर हक्के-बक्के रह गए एसओ, बोली- 'मैंने खा लिया है जहर'

Mon, 05 Oct 2020 09:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Oct 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
woman take poison after accused of family harassing
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच इलाके के एक गांव की युवती सोमवार की सुबह दस बजे थाने पहुंची और एसओ से कहा कि घरवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर उसने जहर खा लिया है। यह सुनते ही एसओ हक्के-बक्के रह गए।

विज्ञापन


थाने में हड़कंप मच गया। थानेदार ने तस्करा दर्ज कराकर युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इलाज के बाद शाम को स्वास्थ्य ठीक होने पर पुलिस ने घरवालों को बुलाकर युवती को उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिपराइच के थानेदार अनिल उपाध्याय की ड्यूटी एसएसपी कार्यालय में लगी थी। वह सुबह थाने से शहर आने की तैयारी में थे। तभी एक 18 वर्षीय युवती थाने पहुंच गई। उसने थानेदार से कहा कि उसे उसके घरवाले प्रताड़ित कर रहे हैं। इससे तंग आकर उसने जहर खा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार ने तत्काल थाने में तस्करा लिखवाया और युवती को इलाज के लिए भेज दिया। इलाज के बाद शाम को युवती का स्वास्थ्य ठीक हुआ तो उसके पिता को बुलाया गया। थानेदार ने दोनों को समझाया। फिर युवती को उनके साथ घर भेज दिया।


पुलिस के मुताबिक, युवती की किसी युवक से दोस्ती है। इसको लेकर घरवाले उसे डांटते थे। जिससे वह नाराज थी। इस संबंध में थानेदार अनिल उपाध्याय ने बताया कि युवती और उसके पिता को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है। इस मामले में तस्करा लिखवा दिया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed