{"_id":"614ce5038ebc3e04c222bd0e","slug":"woman-stabbed-for-refusing-to-marry-in-unrequited-love-gorakhpur-city-news-gkp410355989","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सिरफिरा करता था एकतरफा प्यार, महिला ने शादी से इनकार किया तो मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सिरफिरा करता था एकतरफा प्यार, महिला ने शादी से इनकार किया तो मारा चाकू
Fri, 24 Sep 2021 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:37 AM IST
सार
सिरफिरे आशिक ने कुछ दिन पहले महिला से अपने प्रेम का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था। इस पर नाराज महिला ने आइंदा ऐसी हरकत करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एकतरफा प्यार में शादी से इनकार पर युवक ने गगहा थाना क्षेत्र के माहोपार निवासी 28 वर्षीय एक महिला को चाकू मार दिया। महिला के पति की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। आरोपी रवि चौधरी (21) को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले आरोपी रवि चौधरी ने महिला से अपने प्रेम का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था। इसपर महिला ने झिड़कते हुए रवि को आइंदा ऐसी हरकत करने से मना कर दिया था। इसके बाद रवि महिला के मोबाइल पर बार-बार फोन करने लगा, जिसके बाद महिला ने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया।
आरोप है कि इस बात से नाराज रवि ने बाजार करने निकली महिला पर चाकू से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने रवि को मौके से ही पकड़ लिया और घायल महिला को कौड़ीराम सीएससी भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गगहा थानाध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी महिला से जबरन विवाह करना चाहता था। महिला द्वारा मना करने पर आरोपी ने आक्रोश में हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।