{"_id":"6a9c8476f129aeaeff0c426c","slug":"woman-seen-with-railway-employee-on-cctv-police-launch-search-following-murder-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1441218-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीसीटीवी कैमरे में रेलकर्मी के साथ दिखी महिला, हत्या के बाद तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीसीटीवी कैमरे में रेलकर्मी के साथ दिखी महिला, हत्या के बाद तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 06 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सड़क किनारे खेत में निर्वस्त्र हालत में मिली महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच और झंगहा थाना पुलिस को अहम सुराग मिला है। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में महिला लखनऊ से गोरखपुर पहुंचने के बाद एक रेलकर्मी के साथ दिखाई दी है।
पहचान होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में देवरिया स्थित घर और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रेलकर्मी स्टेशन पर प्वाइंटमैन के पद पर काम करता है।
पुलिस की जांच के मुताबिक महिला बुधवार रात लखनऊ से इंटरसिटी एक्सप्रेस से गोरखपुर पहुंची थी। स्टेशन पर लगे अलग-अलग सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के दौरान वह रेलकर्मी के साथ बातचीत करती दिखाई दी। इसके बाद दोनों स्टेशन से बाहर निकले। फुटेज में दोनों स्कूटी से जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इससे पहले रेलकर्मी महिला को शराब पिलाते हुए भी दिखाई दिया है। रेलवे स्टेशन के विभिन्न कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने रेलकर्मी की पहचान की। इसके बाद उसकी तलाश में देवरिया स्थित घर और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जांच टीम स्टेशन से निकलने के बाद दोनों के संभावित रास्तों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
स्टेशन से निकलने के बाद कहां गई महिला? : पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्टेशन से निकलने के बाद महिला और रेलकर्मी कहां गए और कितनी देर साथ रहे। इसके बाद महिला गहिरा गांव तक कैसे पहुंची, इसकी कड़ियां भी जोड़ी जा रही हैं।
लखनऊ, वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों मिला लोकेशन : महिला के पास मिले मोबाइल की जांच में उसके लखनऊ, वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में जाने की जानकारी सामने आई थी। साइबर विशेषज्ञों की मदद से मोबाइल खोला गया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर पुलिस महिला के संपर्क में रहे लोगों और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल और सीडीआर की जांच से घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आएंगे। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर लखनऊ, दिल्ली व पंजाब समेत चार शहरों में पुलिस की टीमें भेजी हैं।