{"_id":"699e0fdd18a91be0600fa9e5","slug":"woman-robbed-after-buying-jewellery-accused-flees-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1240252-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गहने खरीदकर निकली महिला से लूट, आरोपी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गहने खरीदकर निकली महिला से लूट, आरोपी भागा
Wed, 25 Feb 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां। कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान से जेवरात लेकर निकली उज्जीखोर निवासी प्रतिभा तिवारी से उचक्कों ने जेवरात छीनकर भाग गए। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में जेवरात की कीमत लगभग 60 हजार रुपये होने का दावा किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रतिभा ने बताया कि उन्होंने दुकान से दो सोने की टप, एक सोने की चेन, कान की बाली और पायल खरीदी। जेवर लेने के बाद महिला थोड़ी दूर स्थित आर्टिफिशियल जेवर बेचने वाले के पास पहुंची। इसी दौरान दो-तीन उचक्कों ने मौके का फायदा उठाते हुए पास रखे जेवरात छीन लिए और तेजी से भाग गए। महिला ने सहजनवां थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।