{"_id":"61767f8a6876e44b401fe155","slug":"woman-reached-kushinagar-from-gujarat-to-find-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: पति को ढूंढने गुजरात से कुशीनगर पहुंची महिला, पुलिस से लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: पति को ढूंढने गुजरात से कुशीनगर पहुंची महिला, पुलिस से लगाई मदद की गुहार
Mon, 25 Oct 2021 04:59 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Oct 2021 04:59 PM IST
सार
सीमा बेन को यहां मिली पति के विवाहित होने की जानकारी, पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति की तलाश में निकली सीमा बेन की आंखों में तब आंसू छलक आए, जब पता चला कि जिससे उसने छह वर्ष पूर्व विवाह किया था। वह पहले से ही विवाहित है। पीड़िता ने तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव निवासी अवधेश सात वर्ष पूर्व गुजरात के बलसाड में रोजी-रोटी की तलाश में गया था। आरोप है कि वहां उसने मंदिर में वहीं की निवासी सीमा बेन के साथ प्रेम विवाह कर लिया। सीमा बेन ने बताया कि पति ने खुद को अविवाहित बताया था।
विज्ञापन
विवाह के बाद उसके तीन बच्चे हो गए। चार माह पूर्व अचानक अवधेश उसे छोड़कर गायब हो गया। परेशान सीमा बेन अपने तीनों बच्चों के साथ गुजरात के बलसाड तथा अन्य संभावित जगह पर तलाश की। कहीं पता नहीं चलने पर पति के आधार पर लिखे पते के अनुसार अपने दो बच्चों को रिश्तेदार के यहां छोड़कर अवधेश की तलाश में कुशीनगर आ गई।
विज्ञापन
सीमा बेन अपने छह माह के बेटे गोलू को गोद में लिए पैदल ही तीन दिन से पुरंदरपुर गांव और पति का घर तलाशती रही। इस दौरान वह पडरौना से सेवरही तक पैदल गई। आखिरकार वह पति के गांव पुरंदरपुर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि उसका पति पूर्व से ही विवाहित है तथा उसका दस वर्ष का बेटा भी है।
विज्ञापन
पति से न्याय पाने के लिए तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के डिग्री चौराहे पर शुक्रवार से एक चाय की दुकान पर रह रही इस महिला ने तुर्कपट्टी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि अब तक पुलिस ने कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है।
इस संबंध में अवधेश का कहना है कि महिला के पूर्व पति की मौत हो गई थी, तो मैं इसकी मदद कर दिया करता था। मैंने इससे शादी नहीं की है। इस संबंध में एसओ तुर्कपट्टी जय प्रकाश पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला की पूर्व में भी शादी की बात सामने आ रही है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।