फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman posing for photo with landlord is blackmailing

Gorakhpur News: मकान मालिक के साथ पहले फोटो खिंचवाई, अब महिला कर रही ब्लैकमेल- जानें क्या है उसकी 'डिमांड'

Mon, 10 Jun 2024 11:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
Woman posing for photo with landlord is blackmailing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तिवारीपुर इलाके में पति और बेटे के साथ किराये पर रहने वाली महिला ने पहले मकान मालिक के परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं बाद में बेटे की मदद से मकान मालिक के साथ फोटो खिंचवा ली। बाद में वह पांच लाख रुपये नहीं देने पर फोटो के सहारे केस दर्ज कराने की धमकी दे रही है।

विज्ञापन


मकान मालिक की पत्नी की शिकायत पर महिला, उसके पति और बेटे पर आपराधिक षड्यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले की रहने वाली महिला छह माह पूर्व तिवारीपुर इलाके में किराये का कमरा लेकर पति और बेटे के साथ रहने आई। पुलिस को दी तहरीर में मकान मालिक की पत्नी ने बताया कि उसने पहले अच्छा संबंध बना परिवार में आना-जाना शुरू कर दिया। इस बीच महिला ने अपने बेटे की मदद से उनके पति के साथ साजिश के तहत फोटो खिंचवा ली।
विज्ञापन


आरोप है कि अब वह फोटो दिखाकर पति को ब्लैकमेल कर रही है। महिला और उसका बेटा फोन कर पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। मकान मालिक की पत्नी ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर गुहार लगाई है। एसएसपी के निर्देश पर तिवारीपुर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महिला, उसके पति और बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed