फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman passenger died coming from Mumbai to Gorakhpur deteriorated in flight

Gorakhpur News: मुंबई से गोरखपुर आ रही महिला यात्री की विमान में हालत बिगड़ी, मौत

Thu, 16 Mar 2023 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Mar 2023 11:00 AM IST
सार

स्पाइस जेट के विमान में बुधवार को मुंबई से गोरखपुर आ रही महिला यात्री चंद्रावती की विमान लैंड करने से करीब 25 मिनट पहले अचानक तबीयत खराब हुई। विमान में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन
Woman passenger died coming from Mumbai to Gorakhpur deteriorated in flight
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

मुंबई से गोरखपुर आ रही गोला तहसील के बैदौली खास निवासी चंद्रावती (80) की विमान में अचानक तबीयत बिगड़ गई। क्रू मेंबर ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन जान नहीं बच सकी। एयरपोर्ट पर विमान लैंड करने के बाद डॉक्टरों ने जांच में उन्हें मृत बता दिया।

विज्ञापन


एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां भी डॉक्टरों ने मृत बताया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पोती संग बाबा ने किया दुष्कर्म, 10 रुपये की नोट देकर बोला- मम्मी को मत बताना
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान में साथ यात्रा कर रहे चंद्रावती के बड़े बेटे राजकुमार सिंह का कहना है कि मां को हार्टअटैक आया था। हालांकि, वह पहले स्वस्थ थीं। इससे पहले विमान से कई बार सफर कर चुकी हैं। चंद्रावती के पति का देहांत हो चुका है। उनके दो पुत्र हैं। राजकुमार बड़े हैं। उनका छोटा बेटा गोरखपुर में शिक्षक है।
 

विमान लैंड करने से करीब 25 मिनट पहले बिगड़ी तबीयत

स्पाइस जेट के विमान में बुधवार को मुंबई से गोरखपुर आ रही महिला यात्री चंद्रावती की विमान लैंड करने से करीब 25 मिनट पहले अचानक तबीयत खराब हुई। विमान में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन उनके बड़े बेटे का कहना है कि मां की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे मुंबई से गोरखपुर आने वाले स्पाइस जेट के विमान में चंद्रावती की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें विमान के क्रू मेंबर ने प्राथमिक इलाज मुहैया कराया था। विमान लैंड करने के बाद डॉक्टरों ने जांच की तो महिला मृत मिली।

चंद्रावती के बड़े बेटे राजकुमार सिंह ने अमर उजाला को बताया कि वह मुंबई में सरकारी नौकरी करते हैं। हर साल ठंड के मौसम में उनकी मां मुंबई आ जाती हैं। इस बार भी वह तीन-चार महीने पहले मुंबई आईं थीं। बुधवार को मां को गांव छोड़ने विमान से गोरखपुर आ रहे थे। लैंडिंग से करीब 20-25 मिनट पहले अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा।




 

दो घंटे देरी से उड़ सका विमान

विमान में मौजूद स्पाइस जेट के कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार दिया, मगर वह शांत पड़ गईं। एयरपोर्ट पर विमान लैंड होते ही पहले से मौजूद डॉक्टरों ने उनकी जांच की तो पल्स नहीं मिल रही थी। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। देर शाम पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। शव लेकर हम गांव जा रहे हैं।

स्पाइस जेट के जिस विमान में महिला की मौत हुई थी, उसे वापस मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी। महिला की मौत होने के बाद सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने में समय लग गया। इस कारण विमान तय समय से दो घंटे की देरी से उड़ान भर सका। इस बीच उस विमान से मुंबई जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: चलती कार में लगी आग, सवारों ने भागकर बचाई जान
 

पिछले महीने भी एक यात्री की हो गई थी मौत

इससे पहले 22 फरवरी को मुंबई की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे चौरीचौरा के इब्राहिमपुर गांव के रामदरश चौधरी की मौत हो गई थी। रामदरश का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। वह कुछ दिनों के लिए गांव आए थे। मुंबई के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने गए थे कि अचानक तबीयत बिगड़ गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने उन्हें सफर करने से रोक दिया। जैसे ही वह एयरपोर्ट के मुख्य द्वार से बाहर निकले मृत्यु हो गई। बाद में एंबुलेंस से सड़क मार्ग से उनका शव मुंबई ले जाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed