फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman molested in wedding procession, young man's head chopped off when she protested

Gorakhpur News: बरात में महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर युवक का सिर फाेड़ा

Sat, 02 Dec 2023 04:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 Dec 2023 04:03 PM IST
सार

शहीदाबाद गांव में बांसगांव के करवनिया माल्हनपार से बृहस्पतिवार को बरात आई थी। इसमें शामिल होने के लिए खजनी के बिहारी खुर्द गांव का सूरज सिंह भी गया था। उसके बुआ के बेटे की बरात आई थी। इसी दौरान गांव के कुछ मनचलों ने एक महिला से अभद्रता कर दी। सूरज सिंह ने विरोध किया तो एक युवक ने लोहे के रॉड से सूरज के सिर पर हमला कर दिया, जिससे सिर फट गया।

विज्ञापन
Woman molested in wedding procession, young man's head chopped off when she protested
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

गोरखपुर जिले में खजनी क्षेत्र के शहीदाबाद गांव में बरात में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक का सिर फोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


पुलिस ने चार आरोपियों सोनू सिंह, राजू सिंह, विजय प्रताप सिंह और बिट्टू सिंह पर गैर इरादतन हत्या की कोशिश, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहीदाबाद गांव में बांसगांव के करवनिया माल्हनपार से बृहस्पतिवार को बरात आई थी। इसमें शामिल होने के लिए खजनी के बिहारी खुर्द गांव का सूरज सिंह भी गया था। उसके बुआ के बेटे की बरात आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गांव के कुछ मनचलों ने एक महिला से अभद्रता कर दी। सूरज सिंह ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने लोहे के रॉड से सूरज के सिर पर हमला कर दिया, जिससे सिर फट गया। मारपीट होता देख लोग एकत्र हो गए तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed