{"_id":"6068047e5cd01661444a2db2","slug":"woman-molested-by-sokka-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्चा पैदा न होने पर सोखा के पास गए थे पति-पत्नी, नशीली दवा खिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बच्चा पैदा न होने पर सोखा के पास गए थे पति-पत्नी, नशीली दवा खिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
Sat, 03 Apr 2021 11:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच थाना क्षेत्र के अतरौलिया गांव के एक सोखा पर महिला व उसके पति को नशीली दवा खिलाकर महिला के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है। महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आरोपी सोखा को महिला के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस को सौंप दिया। बाद में पिपराइच पुलिस सोखा और उसकी पत्नी को थाने ले गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग चार वर्ष पहले हुई थी। महिला के देवर का कहना है कि शादी के चार वर्ष बाद भी बच्चा पैदा नहीं होने से पति-पत्नी परेशान थे। इसी दौरान अतरौलिया गांव के सोखा राजू यादव से संपर्क हो गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम महिला अपने पति के साथ सोखा के घर पहुंची थी। आरोप है कि सोखा ने भभूत में नशीली दवा मिलाकर पति-पत्नी को खिला दिया। दोनों के अचेत हो जाने पर सोखा ने महिला के साथ गंदा काम किया।
विज्ञापन
इधर, दंपती के परिजन देर रात होने पर फोन मिलाने लगे, तो संपर्क नहीं हो सका। शुक्रवार सुबह परिजन सोखा के घर पहुंचे तो पति अचेत अवस्था में था। जबकि महिला को उल्टियां हो रही थी। सोखा ने पहले कहा कि घबराने की बात नहीं है। दैवीय प्रकोप है अभी ठीक हो जाएगा।
हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहीं महिला के रिश्तेदारों के कड़ाई से पूछताछ करने पर सोखा ने नशीली दवा खिलाने की बात स्वीकार की। इसके बाद परिजनों ने सोखा को मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस को सौंप दिया।