फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman marriage broken by sending objectionable photos now accused threatening in Gorakhpur

गोरखपुर: आपत्तिजनक फोटो भेजकर तुड़वाई युवती की शादी, अब आरोपी दे रहा धमकी

Sat, 24 Jul 2021 09:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Jul 2021 09:10 PM IST
सार

युवती का आरोप है छह जून को वसीम अपने मित्र के साथ घर आया। मारपीट करने के बाद उसके साथ छेड़खानी की। अब फोन करके धमकी देने के साथ ही आपत्तिजनक वीडियो भेजता है।

विज्ञापन
Woman marriage broken by sending objectionable photos now accused threatening in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर में शाहपुर इलाके की एक युवती ने आपत्तिजनक फोटो भेजकर शादी तुड़वाने का आरोप अपने परिचित युवक पर लगाया है। युवती का कहना है कि अब वह धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने आरोपित युवक और उसके साथियों समेत पांच के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने लिखा है कि पांच साल पहले उसकी शादी वसीम नाम के युवक से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद फोन पर उससे बातचीत होने लगी। कुछ दिन पहले युवती की मां ने शादी की तिथि तय करने को कहा तो वसीम के घरवाले एक लाख रुपये मांगने लगे। जिसकी वजह से शादी नहीं हुई।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने दूसरी जगह युवती की शादी तय कर दी। जिसकी जानकारी होने के बाद वसीम फोन करके परेशान करने लगा। दूसरी जगह सगाई होने पर लड़के के घरवालों के पास आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर शादी तुड़वा दी। अब पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का आरोप है छह जून को वसीम अपने मित्र के साथ घर आया। मारपीट करने के बाद उसके साथ छेड़खानी की। अब फोन करके धमकी देने के साथ ही आपत्तिजनक वीडियो भेजता है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस आरोपी वसीम उसके साथी विनय, रहीस उसके भाई सिबू और मां के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, धमकी व आईटी एक्ट का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed