{"_id":"60a37d4282b46a5c924bbca0","slug":"woman-killed-in-road-accident-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराई जीप, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराई जीप, महिला की मौत
Tue, 18 May 2021 02:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर (कुईं बाजार)।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर (कुईं बाजार)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 May 2021 02:09 PM IST
सार
हादसे में दो अन्य लोग भी हुए घायल, स्थानीय लोगों की मदद से भेजा गया अस्पताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सिकरीगंज इलाके के हरदत्तपुर गांव के पास सोमवार सुबह नौ बजे हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उरुवा बाजार की तरफ से जा रही तेज रफ्तार जीप, सिकरीगंज से आ रही बाइक व साइकिल चालक को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक और साइकिल सवार भी घायल हो गए। बाइक सवार व्यक्ति का इलाज सिकरीगंज के निजी अस्पताल में चल रहा है। जबकि साइकिल सवार व्यक्ति को पीएचसी उरुवा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह नौ बजे की है। उरुवा थाना क्षेत्र के मन्नूलाल भताड़ी गांव निवासी प्रेमचंद (50) अपनी पत्नी देवंती देवी (45) के साथ सवारी जीप से गोरखपुर जा रहे थे। तेज रफ्तार जीप सिकरीगंज के हरदत्तपुर के पास विपरीत दिशा की ओर से आ रहे बाइक सवार माल्हनपार के कल्हना गांव निवासी रवि पांडेय (45) व साइकिल सवार सब्जी विक्रेता सिकरीगंज के साउंडीह निवासी राजेश पासवान (44) को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
जीप के नीचे दबकर देवंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति को हल्की चोटें आईं। रवि पांडेय का इलाज सिकरीगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं साइकिल सवार सब्जी विक्रेता राजेश पासवान को ग्रामीण पीएचसी उरुवा ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिकरीगंज पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया। देवंती देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।