{"_id":"6131f83301c4bf047f564500","slug":"woman-killed-in-fight-between-two-sides-ten-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: दो पक्षों में मारपीट में महिला की मौत, दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: दो पक्षों में मारपीट में महिला की मौत, दस लोग घायल
Fri, 03 Sep 2021 03:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Sep 2021 03:55 PM IST
सार
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया, बृहस्पतिवार को हुई घटना, इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में दो पक्षों के बीच गुरुवार की रात में हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्ष से दस लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना हाटा कोतवाली के गांव सकरौली की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। महिला की मौत के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराएं भी बढ़ा दी है। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हाटा कोतवाली के गांव सकरौली में गुरुवार की रात को दो परिवारों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें 11 लोगों को चोटें आईं। एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी लोगों को हाटा सीएचसी पर लाया गया। यहां से पांच लोगों को डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया, जिसमें से श्याम दुलारी देवी (60) की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। जबकि देवानंद की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज से पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। वही इस घटना में घायल मृत्युंजय, अभिषेक, सीमा, बाढू, संदीप, रामभरोसा, प्रदीप, मिंटू और सुभावती का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हाटा के कोतवाल जयप्रकाश पाठक ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचा। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा रात में ही दर्ज कर लिया गया था। इलाज के दौरान एक महिला की मौत की सूचना सुबह मिली है। संबंधित मुकदमे में गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धारा भी बढ़ाई गई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन