{"_id":"626a3a2c08ea7d75b5194bfc","slug":"woman-killed-husband-in-one-side-love-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एकतरफा मोहब्बत में महिला ने पति को ही उतार दिया मौत के घाट, तकिया से मुंह व नाक दबाकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एकतरफा मोहब्बत में महिला ने पति को ही उतार दिया मौत के घाट, तकिया से मुंह व नाक दबाकर कर दी हत्या
Thu, 28 Apr 2022 02:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:04 PM IST
सार
इंस्पेक्टर पिपराइच मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि युवक का मुंह व नाक दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पत्नी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ के बड़ी रेतवईयां गांव में प्रेम में पागल एक महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसने तकिया से पति का मुंह व नाक दबाकर हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पिपराइच के बड़ी रेतवईयां निवासी स्व. मुन्ना चौहान के बेटे मुकेश (32) की शादी करीब 11 साल पहले महराजगंज जिले के पनियरा निवासी खुशबू चौहान से हुई थी। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। उसके दो छोटे बच्चे रोहन (6) व छोटू (4) हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रात में खाना खाने के बाद पति-पत्नी व बच्चे सो गए थे। गुरुवार की भोर में खुशबू ने अपने ही पति मुकेश के नाक व मुंह को तकिये से दबाकर मार डाला। फिर सोने का नाटक कर सो गई। सुबह उठी और घर का काम करने लगी। जब बच्चे सो कर उठे तो उन्होंने पिता को मृत देखा। बच्चों ने अन्य घरवालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पत्नी खुशबू टूट गई और हत्या की बात कबूल कर ली। हालांकि उसने कहा कि पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। बुधवार की शाम को भी मारपीट की थी। जिससे वह आहत थी और उसकी हत्या कर दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार हत्यारोपी महिला खुशबू दो बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है। वह चिलबिलवा के एक युवक से प्रेम करती थी। उसी के साथ दो बार भागी थी। बाद में पुलिस से शिकायत के बाद वह घर आई थी। वहीं दोनों बच्चे भी महिला के साथ थाने पर हैं।
मामले में इंस्पेक्टर पिपराइच मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि युवक का मुंह व नाक दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पत्नी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस दर्ज कर उसे जेल भिजवाया जाएगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार हत्यारोपी महिला खुशबू दो बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है। वह चिलबिलवा के एक युवक से प्रेम करती थी। उसी के साथ दो बार भागी थी। बाद में पुलिस से शिकायत के बाद वह घर आई थी। वहीं दोनों बच्चे भी महिला के साथ थाने पर हैं।
मामले में इंस्पेक्टर पिपराइच मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि युवक का मुंह व नाक दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पत्नी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस दर्ज कर उसे जेल भिजवाया जाएगा।