फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman disappears from home with jewellery, ATM card, FIR lodged against youth

Gorakhpur News: घर से जेवर, एटीएम कार्ड लेकर युवती गायब, युवक पर प्राथमिकी

Fri, 23 Jan 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Woman disappears from home with jewellery, ATM card, FIR lodged against youth
चिलुआताल इलाके का मामला, इलेक्ट्रिक दोपहिया भी ले गई युवती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। थाना चिलुआताल क्षेत्र से एक युवती घर से जेवर, इलेक्ट्रिक दोपहिया और एटीएम कार्ड लेकर गायब हो गई। यहीं नहीं एटीएम कार्ड से 50 हजार रुपये भी निकाले गए हैं। मामले में युवती की मां ने सहजनवां के पाली टोला उसरि निवासी शिवा गिरि के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम दहला निवासी महिला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे उनकी 22 वर्षीय बेटी को शिवा गिरि अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। आरोप है कि युवती घर से बिना नंबर का इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, सैमसंग टच मोबाइल फोन, सोने के जेवर (झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी), चांदी की पाजेब समेत अन्य सामान साथ ले गई। इसके अलावा वह नकद पांच हजार रुपये और एसबीआई का एटीएम कार्ड अपने साथ ले गई। तहरीर के अनुसार, एटीएम कार्ड से पांच बार में 50 हजार रुपये की निकासी की गई। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


थानाप्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर नामजद आरोपी शिवा गिरि के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। युवती और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है और जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed