फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman dies in mysterious condition in Gorakhpur

गोरखपुर: रहस्यमय हाल में महिला की मौत, बेटे के घर आने पर हुई जानकारी

Sun, 27 Feb 2022 12:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Feb 2022 12:58 PM IST
सार

इंस्पेक्टर सहजनवां अंजुल कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Woman dies in mysterious condition in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के बनौली गांव में कुसुम (35) की शनिवार को रहस्यमय हाल में मौत हो गई। बेटे के स्कूल से घर आने पर परिजनों को मौत की जानकारी हुई। फर्श पर शव पड़ा था। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गिरजाशंकर विश्वकर्मा की बेटी कुसुम की दो शादी हुई थी। पहली शादी हरपुर बुदहट इलाके में हुई थी। पति की मौत के बाद सहजनवां के पिपरा गांव में दूसरी शादी हुई थी। दूसरे पति की मौत हो गई। घर की इकलौती बेटी होने की वजह से पिता गिरजाशंकर के साथ ही रहती थी। शनिवार में जब उसका बेटा शिवम स्कूल से घर पहुंचा तो देखा कि मां अचेत हाल में पड़ी है। उसे देखकर वह चिल्लाने लगा।
विज्ञापन


आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे, लेकिन तबतक महिला की मौत हो गई थी। परिजनों का दावा है कि वह टिन शेड के पाइप में फंदे से लटककर जान दे दी है। जबकि, पुलिस के पहुंचने पर शव फर्श पर मिला है। मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर सहजनवां अंजुल कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों की मां थी कुसुम

कुसुम तीन बच्चों की मां थी। बड़ा बेटा शिवम (15), सत्यम (12) व अंशिका (8) हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed