{"_id":"6a2b226a710e6fcd98039cba","slug":"woman-dies-four-passengers-injured-after-e-rickshaw-overturns-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1350595-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत, चार सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत, चार सवारियां घायल
विज्ञापन
कैंपियरगंज। क्षेत्र में धानी-फरेंदा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह हुए सड़क हादसे में ई-रिक्शा पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज भेजा, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सनगद गांव निवासी शेषनाथ की पत्नी सदावती देवी (50) बृहस्पतिवार सुबह फरेंदा जाने के लिए घर से निकली थीं। वह गांव के पास ही एक ई-रिक्शा में सवार हुई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बनकटा गांव के सामने पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सदावती देवी ई-रिक्शा के नीचे दब गईं और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार चार अन्य यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी कैंपियरगंज भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।