फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman dies due to wire planted to protect farm from animals

गोरखपुर में हादसा: जानवरों से खेत को बचाने के लिए लगाया गया था तार, चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 29 Jun 2023 01:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो कैंपियरगंज (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Jun 2023 01:00 PM IST
सार

खेत के मालिक रमेश चौरसिया ने बताया कि खेत में लगे धान को बचाने के लिए उसने तार जरूर लगाया था, लेकिन उसमें करंट नहीं था। एक झटका मशीन आई है, जो बैट्री से चलती है, उससे मौत नहीं हो सकती है। हादसा कैसे हुआ पता नहीं।

विज्ञापन
Woman dies due to wire planted to protect farm from animals
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में जानवरों से खेत को बचाने के लिए लगे तार के बिजली करंट से बुधवार को एक महिला की मौत हो गई। हालांकि, खेत के मालिक का कहना है कि उसने बैट्री वाली झटका मशीन लगाई थी, करंट नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, माधोपुर गांव में रमेश चौरसिया और रामचरन का खेत अगल-बगल में हैं। लोगों का कहना है कि रामेश चौरसिया द्वारा धान की खेत को जानवरों से बचाने के लिए चारों तरफ लगाए गए तार में करंट रहता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जल्द चलेगी वंदे भारत, गोरखपुर से लखनऊ, पाटलिपुत्र व प्रयागराज का सफर होगा सुहाना
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बुधवार को रामचरन की पत्नी गुजरात देवी (60) अपने खेत में उड़द तोड़ने के लिए गई थी। इस दौरान तार की चपेट में आने से झुलस गईं। आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

खेत के मालिक रमेश चौरसिया ने बताया कि खेत में लगे धान को बचाने के लिए उसने तार जरूर लगाया था, लेकिन उसमें करंट नहीं था। एक झटका मशीन आई है, जो बैट्री से चलती है, उससे मौत नहीं हो सकती है। हादसा कैसे हुआ पता नहीं। वहीं गांव वालों ने करंट से मौत की बात कही है। फिलहाल, पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed