फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vande Bharat will start soon journey to Lucknow Pataliputra and Prayagraj

Good News: जल्द चलेगी वंदे भारत, गोरखपुर से लखनऊ, पाटलिपुत्र व प्रयागराज का सफर होगा सुहाना

Thu, 29 Jun 2023 12:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Jun 2023 12:28 PM IST
सार

पूर्वाेत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वाेत्तर रेलवे सुरक्षित यात्रा के लिए कृतसंकल्पित है। इसके लिए लगातार रेलवे बदलाव भी कर रहा है। लखनऊ-गारेखपुर रेल खंड की गति बढ़ाने के लिए सीबीएस पर काम भी तेज हो रहा है।

विज्ञापन
Vande Bharat will start soon journey to Lucknow Pataliputra and Prayagraj
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल्द ही ट्रेन से लखनऊ, पाटलिपुत्र और प्रयागराज की यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर सुहाना होने वाला है। पूर्वोत्तर रेलवे ने इन तीनों रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की अपनी तैयारी शुरू कर दी है। एक सप्ताह के अंदर वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली रैक आने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद स्पीड ट्रॉयल किया जाएगा। कोचिंग डिपो में ओएचई तार लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। वांशिग पिट बनकर तैयार हो चुका है। वंदे भारत के लिए पिट पर तार दौड़ाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीनों रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। इन रूटों में गोरखपुर से लखनऊ, पाटलिपुत्र से गोरखपुर वाया लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर से प्रयागराज शामिल हैं। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अकीदत और सादगी से मनाया गया कुर्बानी का पर्व, अमन चैन की मांगी गई दुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्वांचल में गोरखपुर बड़ा केंद्र भी है। गोरखपुर स्टेशन से होकर सैकड़ों ट्रेनें हर दिन आती-जाती हैं। हर ट्रेन का गोरखपुर में ठहराव भी है। यही कारण है कि पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन यह चाह रहा है कि इस रूट पर अधिक से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाए, जिससे कि यात्रियों को आरामदेह यात्रा का आनंद मिल सके।

रेलवे अधिकारियों की माने तो वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से चलनी तय है। ट्रेन को गोरखपुर से सुबह चलाए जाने की उम्मीद है। वंदे भारत के लिए एक अलग से वाशिंग पिट बना दिया गया है। इसमें बिजली के अलग से तार लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

गोरखपुर-लखनऊ रूट पर होगा ट्रॉयल

पूर्वाेत्तर रेलवे का छपरा से गोरखपुर वाया लखनऊ का मुख्य मार्ग आधुनिक तरीके से बनाया गया हैं। इस रूट 120 से 130 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनें चल सकती है। शुरुआती दौर में वंदे भारत को भी 120 से 130 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से चलाने की योजना है। रैक आने के बाद इसका ट्रॉयल इसी रूट पर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बादल गरजे तो पूरे दिन लेकिन बरसे कुछ पल को, शाम को हो सकती है बारिश

वंदे भारत की अधिकतम गति सीमा 180 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें वाई-फाई के साथ 32 इंच की स्क्रीन रहेगी। एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री सीटें भी घूमने वाली होंगी।

पूर्वाेत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वाेत्तर रेलवे सुरक्षित यात्रा के लिए कृतसंकल्पित है। इसके लिए लगातार रेलवे बदलाव भी कर रहा है। लखनऊ-गारेखपुर रेल खंड की गति बढ़ाने के लिए सीबीएस पर काम भी तेज हो रहा है। आने वाले समय में पूर्वाेत्तर रेलवे अधिक तेज स्पीड वाली ट्रेनें भी चलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed