{"_id":"62b997a3ee202831d708a5be","slug":"woman-dies-due-to-lightning-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बिजली गिरने से महिला की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बिजली गिरने से महिला की मौत, मचा हड़कंप
Mon, 27 Jun 2022 05:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Jun 2022 05:12 PM IST
सार
गोला थाना क्षेत्र के सरम-परवरपार गांव में सोमवार को बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां गोला थाना क्षेत्र के सरम-परवरपार गांव में सोमवार को बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव की 32 वर्षीय अनीता देवी पत्नी हरिकेश यादव घर से गोपालपुर चौराहे पर दुकान से सामान लेने गई थी। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। अचानक से बिजली कड़कने लगी और आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई।
महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला को एक बेटा अर्पित (8) और एक बेटी आरुषि (6) की है। उसका पति दुबई में रहता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हरपुर बुदहट में बारिश से मिली राहत, किसानों में खुशी
वहीं सोमवार सुबह से हो रही बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। हरपुर बुदहट क्षेत्र में एक हफ्ते से बरसात का मौसम बन रहा था लेकिन बरसात नहीं हो रही थी, लेकिन सुबह से ही हरपुर बुदहट क्षेत्र में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। किसान खेतों की जुताई की तैयारी में जुट गया। सोमवार की बारिश धान की नर्सरी के लिए बहुत फायदेमंद होगी।