{"_id":"62cd5375812f1e503d5c0812","slug":"woman-dies-due-to-electrocution-in-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम
Tue, 12 Jul 2022 04:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Jul 2022 04:26 PM IST
सार
गरिमा सुबह लगभग पांच बजे घर में झाड़ू लगा रही थी। झाड़ू लगाते समय उन्होंने फर्राटा पंखे को हटाने के लिए पकड़ लिया। पंखे को छूते ही उतर रहे करंट की चपेट में आने से पंखा उसके ऊपर ही गिर गया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भैरवां में मंगलवार की सुबह झाड़ू लगते समय फर्राटा पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला को आनन-फानन भटहट सीएचसी पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भैरवां निवासी प्रेमचंद की पत्नी गरिमा (30 वर्ष) सुबह लगभग पांच बजे घर में झाड़ू लगा रही थी। बताया जा रहा है कि झाड़ू लगाते समय उन्होंने फर्राटा पंखे को हटाने के लिए पकड़ लिया। पंखे को छूते ही उतर रहे करंट की चपेट में आने से पंखा उसके ऊपर ही गिर गया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे तुरंत सीएचसी ले गए, जहां उसकी हालत गम्भीर देख मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गुलरिहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
विज्ञापन