{"_id":"652cdee9a385eab538088bc7","slug":"woman-dies-due-to-dengue-like-symptoms-in-private-hospital-of-lucknow-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-338133-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लखनऊ के निजी अस्पताल में महिला की डेंगू जैसे लक्षण से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लखनऊ के निजी अस्पताल में महिला की डेंगू जैसे लक्षण से मौत
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के सिविल लाइंस इलाके की एक महिला की मौत डेंगू जैसे लक्षण के चलते हुई है। महिला का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा था। उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ऐसी जानकारी से इंकार कर रहा है।
15 अगस्त के बाद से ही लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 12920 लोगों का डेंगू टेस्ट करा चुका है। इसमें 5082 लोगों की एलाइजा और 7838 की एनएस 1 किट से जांच हुई है। अब तक 191 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग निजी अस्पतालों में भी इलाज करा रहे हैं। तमाम ऐसे भी हैं, जो बिना जांच कराए लक्षण के आधार पर दवाएं खा रहे हैं। शहर के सिविल लाइंस इलाके की करीब 45 वर्षीय महिला कई दिन से डेंगू जैसे लक्षण से पीड़ित थीं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत बिगड़ने पर लखनऊ के निजी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को सुबह इसकी जानकारी होने पर परिजन व रिश्तेदार उनके घर पहुंचे। पिछले महीने भी एक व्यापारी दंपती डेंगू की चपेट में आए थे, जिनमें से महिला की मौत हो गई थी।
जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि डेंगू जैसे लक्षण से किसी महिला के मौत की सूचना नहीं है। सोमवार को इसकी जानकारी कराई जाएगी। डेंगू पर नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।