फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman dies after childbirth; family creates a ruckus at Bansgaon CHC.

UP: प्रसव के बाद महिला की मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी हालत - परिजनों ने किया बांसगांव CHC पर हंगामा

Thu, 30 Jul 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 30 Jul 2026 02:33 AM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद दीपिका की हालत बिगड़ गई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक सीएचसी से शाम करीब पांच बजे उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Woman dies after childbirth; family creates a ruckus at Bansgaon CHC.
मृतक दीपिका शर्मा की फाइल फोटो और मौके पर जुटे लोगों को समझाते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासगांव में प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर की गई महिला की मौत के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था।
विज्ञापन


बेलीपार थाना क्षेत्र के मालव कनईल गांव निवासी दीपिका शर्मा (29) पत्नी विनोद शर्मा की शादी बासगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 में हुई थी। परिजनों के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासगांव में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे ऑपरेशन के माध्यम से उन्होंने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद दीपिका की हालत बिगड़ गई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक सीएचसी से शाम करीब पांच बजे उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों का आरोप है कि सीएचसी में इलाज के दौरान इंजेक्शन के नाम पर उनसे 700 रुपये लिए गए। वहीं मेडिकल कॉलेज ले जाते समय एंबुलेंस चालक पर भी 200 रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि समय पर उचित उपचार और सुविधाएं नहीं मिलने के कारण दीपिका की जान गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की चिकित्सक विजयलक्ष्मी घोष ने मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत बताई थी और सीएचसी में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होने की बात कही थी। उनका कहना है कि कोविड काल में सीएचसी बासगांव में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed