{"_id":"650d276cadbbe5cf6b0819a8","slug":"woman-dies-accused-of-murder-by-poisoning-in-gorakhpur-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: महिला की मौत, जहर देकर हत्या का लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: महिला की मौत, जहर देकर हत्या का लगा आरोप
Fri, 22 Sep 2023 11:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो झंगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो झंगहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:07 AM IST
सार
पिता का आरोप है कि जहर देकर हत्या करने के बाद ससुराल वाले दिखावे के लिए उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। इंद्रावती के 15 वर्षीय पुत्र रवि चौहान और 10 वर्षीय पुत्र गौरव पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
इंद्रावती की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में झंगहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी इंद्रावती देवी (34) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंद्रावती सिलाई करके जीवन यापन करती थीं।
जानकारी के मुताबिक, इंद्रावती देवी की बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर अस्प्ताल जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना इंद्रावती के गोरखनाथ के बनकटवा निवासी पिता रामवेलास चौहान को दी गई।
मौके पर पहुंचे पिता ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिता रामवेलास चौहान ने बताया कि दामाद करम सिंह चौहान ने इंद्रावती को 15 दिन पूर्व मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मायके में इलाज कराने के बाद इंद्रावती देवी बुधवार को सांय ससुराल चली गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: गीडा में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, दोस्त घायल; हेलमेट लगाते तो बच सकती थी जान
पिता का आरोप है कि आए दिन पति मारपीट करता था। पिता का आरोप है कि जहर देकर हत्या करने के बाद ससुराल वाले दिखावे के लिए उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। इंद्रावती के 15 वर्षीय पुत्र रवि चौहान और 10 वर्षीय पुत्र गौरव पढ़ाई करते हैं।