{"_id":"5f5f47e96a6e321a4f5877b8","slug":"woman-died-under-suspicious-circumstances-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: महिला की संदिग्ध हाल में हुई मौत, परिजनों ने पति पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: महिला की संदिग्ध हाल में हुई मौत, परिजनों ने पति पर लगाया ये आरोप
Mon, 14 Sep 2020 04:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, मुंडेरवा (बस्ती)।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंडेरवा (बस्ती)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Sep 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के जगदीशपुर मंझरिया गांव की 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि महिला के पति के उत्पीड़न से आजिज आकर कमलेश (35) ने जहरीला पदार्थ खाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल का कहना है कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोरयाभार निवासी संतराम चौधरी ने अपनी बेटी कमलेश की शादी जगदीशपुर मंझरिया निवासी अरविंद चौधरी के साथ किया था।
विज्ञापन
बता दें कि मृतका के भाई सुरेंद्र चौधरी ने थाने में तहरीर देकर उसके पति अरविंद पर शराब पीने का आदी बताया। आरोप है कि वह नशे की हालत में आए दिन बहन को प्रताड़ित करता रहता था। इन दोनों के तीन बच्चे सबसे बड़ा अंकित (15), निखिल (13) व 10 वर्षीय बेटी मानसी काफी समय से ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
कमलेश भी काफी दिनों तक मायके में ही रही। करीब दो वर्ष पहले ससुराल लौटी थी। आरोप है कि आजिज आकर रविवार की शाम कमलेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मायके वालों का कहना है कि सूचना पाकर जब वे लोग जगदीशपुर मंझरिया पहुंचे और बहन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे तो अरविंद मारपीट पर उतर गया। इसके चलते रात में ही बहन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।