{"_id":"5fc49246a04af65c0a1eb356","slug":"woman-died-in-road-accident-during-go-to-river-for-karthik-purnima-snan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर स्नान के लिए जा रहे थे पति-पत्नी, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर स्नान के लिए जा रहे थे पति-पत्नी, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत
Mon, 30 Nov 2020 12:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के घाटी बाजार में भींगारी बाजार के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दौरान बाइक पर सवार महिला बीच सड़क पर गिर पड़ी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चालक महिला का पति घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खामपार थाना क्षेत्र के भींगारी बाजार निवासी रिंकू देवी (30) अपने पति शम्भू कुशवाहा के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर सोमवार की सुबह स्नान करने के लिए बरहज जा रही थी। अभी वह घाटी बाजार में पहुंची ही थी कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और रिंकू बीच सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में रिंकू के सिर में पीछे की तरफ गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घायल पति ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने घर ले गए।
रिंकू का एक लड़का अंश व एक लड़की अंशिका है। घटना के बाद परिजन सदमे में है। उनका रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में भटनी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिए। शव को अपने साथ लेकर चले गए।
रिंकू का एक लड़का अंश व एक लड़की अंशिका है। घटना के बाद परिजन सदमे में है। उनका रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में भटनी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिए। शव को अपने साथ लेकर चले गए।