फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman died due to Unknown vehicle crushed road accident in deoria

देवरिया: ताजिया देखकर घर लौट रही थी महिला, अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Sun, 30 Aug 2020 03:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 Aug 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
woman died due to Unknown vehicle crushed road accident in deoria
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर थानाक्षेत्र के पिपरा नाजिर वार्ड में चौक पर रखी ताजिया को देखने के बाद वापस घर जा रही महिला को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात सलेमपुर लार मार्ग पर नवलपुर पेट्रोल पंप के समीप हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लार थाना के बरडींहा परशुराम के चौरिया टोला निवासी रामाश्रय यादव की पत्नी साबित्री देवी (55) नगर के पिपरा नाजिर वार्ड में प्रदीप यादव के घर रखी गई ताजिया को देखने आई थी। ताजिया देखने के बाद वह शनिवार को देर रात घर जा रही थी।
विज्ञापन


घर जाते समय साबित्री अभी नवलपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंची थी कि किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में आकर उसे रौंद दिया। जिससे साबित्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की खबर से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका के पति रामाश्रय यादव एक पान की दुकान से घर का खर्च चलाते हैं। एक बेटा दीना नाथ यादव दुबई में रहकर नौकरी करते हैं। चार बेटियां है। सभी की शादी हो चुकी है। इस बाबत कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने बताया कि हादसे में मारी गई महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed