{"_id":"5ec6607b8ebc3e90813bf8ad","slug":"woman-died-after-hit-by-truck-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: ट्रक की ठोकर से ऑटो सवार महिला की मौत, अस्पताल से लौट रही थी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: ट्रक की ठोकर से ऑटो सवार महिला की मौत, अस्पताल से लौट रही थी घर
Thu, 21 May 2020 04:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 May 2020 04:35 PM IST
सार
- ननद को अस्पताल पहुंचाकर घर लौट रही थी महिला
- वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही गांव की घटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बस्ती जिले के फोरलेन पर पटेल चौक के समीप बेकाबू ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया। जिसमें सवार 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को उसका शव सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही के फारुख की 10 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। घर पर उसकी पत्नी कैसरजहां 50 वर्ष अपने तीन बेटों व बहू के साथ घर रहती थी। उसकी ननद शबाना की शादी गांव के ही सईद के साथ हुई है।
विज्ञापन
बुधवार शाम सात बजे ननद शबाना को प्रसव पीड़ा उभर आया। कैसरजहां उसे ऑटो रिक्शा से महिला अस्पताल ले गई और वहां भर्ती कराया। ननद एवं ननदोई को अस्पताल छोड़ कर उसी ऑटो से वापस अपने गांव आ रही थी।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे पटेल चौक बस्ती के समीप अज्ञात ट्रक ने ऑटो में ठोकर मार दिया। सड़क पर गिरने से कैसरजहां की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।