फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman dead in road accident in siddharth nagar

बाइक सवार के लिए काल बना ये स्पीड ब्रेकर, एक महिला ने ऐसे गंवाई जान

Fri, 06 Nov 2020 06:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (मन्नीजोत)।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (मन्नीजोत)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Nov 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
woman dead in road accident in siddharth nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्पीड ब्रेकर में बाइक फंस गई और उस पर सवार दंपति नीचे गिर गए। जिसमें पत्नी की मौत हो गई।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव निवासी चंद्रबली पत्नी कुशलावती (48) के साथ बुधवार देर रात इटवा थानाक्षेत्र बिजवार बढ़ई गांव स्थित ससुराल से लौट रहे थे। महतिनियां गांव के पास बने ऊंचे स्पीड ब्रेकर में बाइक का निचला हिस्सा फंस गया और चंद्रबली पत्नी के साथ रोड पर गिर गए।
विज्ञापन


कुशलावती को गंभीर चोट लग गई। घायलावस्था में उसे बेवां सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख बस्ती रेफर कर दिया। परिजन उसे बस्ती जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में गुरुवार देर शाम कुशलावती की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सड़क हादसे में दो जख्मी, हालत गंभीर

मोहाना थानाक्षेत्र के सिकरी बाजार चौराहे पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को चपेट मे ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें लोटन सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

लोटन कोतवाली क्षेत्र के करमा गांव निवासी सोनू (25) बाइक से शुक्रवार को मोहाना क्षेत्र के सिकरी बाजार के घर लौट रहे थे। इस दौरान सिकरी मुख्य मार्ग को पार कर रहे राम उजागिर (40) निवासी मोहाना को चपेट में ले लिया।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे परिजन सोनू को सीएचसी लोटन ले गए।, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों का इलाज चल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed