{"_id":"60ab9f210c294b0d190bada4","slug":"woman-dead-body-found-in-toilet-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शौचालय में फंदे से लटकती हुई मिली महिला की लाश, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शौचालय में फंदे से लटकती हुई मिली महिला की लाश, दहशत में लोग
Mon, 24 May 2021 06:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 May 2021 06:12 PM IST
सार
घर के बाहर बना है शौचालय, आसपास के लोग भी करते हैं उपयोग, सुबह 10:30 बजे तक नहीं खुला दरवाजा तो लोगों ने पुलिस को किया फोन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के कोतवाली इलाके के पुर्दिलपुर काली मंदिर के पास में सोमवार की सुबह एक महिला की लाश शौचालय में फंदे से लटकती मिली। सूचना मिलते ही एसपी सिटी सोनम कुमार, सीओ कोतवाली और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दरवाजा तोड़कर शव निकाले जाने की वजह से खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस हत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनो बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के पुर्दिलपुर सिंह बिरियानी के पीछे विजया देवी पत्नी रमेश चंद्र जायसवाल का मकान है। विजया ने अपने घर के बाहर एक शौचालय बनवा रखा है। जिसे आसपास के लोग भी उपयोग करते हैं। सोमवार की सुबह शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
पहले लोगों को लगा कि शायद कोई गया होगा, लेकिन काफी देर बीत जाने पर सुबह करीब 10.30 बजे तक दरवाजा न खुलने पर शक हुआ। आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन
अंदर फंदे से लटकी एक 35 वर्षीय महिला की लाश मिली। महिला की पहचान महराजगंज जिले के निचलौल निवासी राजेंद्र की पत्नी काजल (35) के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि महिला यहां किराए का कमरा लेकर रहती थी और आसपास के घरों में चौका-बर्तन करती थी।
वहीं, काजल की एक बहन बबीता पत्नी राजकपूर भी शहर के शाहपुर में रहकर चौका बर्तन का काम करती है। प्रत्यक्षदर्शी महिला के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जता रहे है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।