Gorakhpur: महिला का फंदे से लटकता मिला शव, जमीन को छूते हुए मुड़े थे पैर, हत्या की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में सिकरीगंज इलाके के रघूपुर गांव में शनिवार की सुबह दो बच्चों की मां का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। दुपट्टे का एक सिरा घर के छज्जे में निकली छड़ में बंधा था। वहीं महिला के पैर जमीन को छू रहे थे और मुड़े हुए थे।
महिला के भाई ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर सिकरीगंज पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है।
जानकारी के मुताबिक, संतकबीनगर जिले के कोनी निवासी जय बहादुर की बेटी अर्चना की शादी वर्ष 2007 में सिकरीगंज के रामगुलाम के बेटे वीरेंद्र से हुई थी। वीरेंद्र ट्रक ड्राइवर हैं और वह चेन्नई में ट्रक चलाते हैं। एक महीने पूर्व ही वह घर आए थे लेकिन वर्तमान में वह घर पर नहीं हैं।
दोनों की एक 11 वर्ष की बेटी अनन्या और 8 साल का बेटा धर्मवीर है। पति वीरेंद्र के पिता ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 बजे खाना खाने के बाद बहू दोनों बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई। उधर बेटी अनन्या ने बताया कि मां हमलोग के साथ सोने आई फिर वह फोन पर पापा से बात करने लगी और टहलने लगी। बाद में आकर वह भी कमरे में सो गई। जिसके बाद हमलोग भी सो गए।
महिला के ससुर ने बताया कि जब शनिवार की सुबह दोनों बच्चे अनन्या और धर्मवीर सोकर उठे तो देखे कि उनकी मां फंदे से लटकी हुई हैं। जिसके बाद उन लोगों ने शोर मचाया। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
भाई ने लगाया हत्या का आरोप
पुलिस की सूचना पर पहुंचे अर्चना के भाई शव को देखते ही हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाने लगे। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले ही उनकी बहन से फोन पर बात हुई थी, तब सबकुछ ठीक था। बताया कि अर्चना के देवर पर उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस किया है।
शुक्रवार को केस की तारीख भी थी। देवर की पत्नी उसे छोड़ चुकी है। पिता ने उसके देवर धीरेंद्र उर्फ बबलू पर ही शक जताया है। भाई ने कहा कि घटना के वक्त एक देवर जिससे विवाद चल रहा था वह और पति घर पर नहीं था। वहीं महिला के ससुर ने बताया कि वह बहुत अच्छी थी। हमें बिना दवा खिलाए नहीं सोती थी।