{"_id":"5f75d6213b3aac4810391ea6","slug":"woman-dead-and-husband-daughter-injured-after-road-accident-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: सड़के हादसे में पत्नी की मौत, पति और बेटी घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: सड़के हादसे में पत्नी की मौत, पति और बेटी घायल, हालत गंभीर
Thu, 01 Oct 2020 06:44 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Oct 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के चुरेब स्थित ओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार को ट्रक की चपेट में आने से पत्नी की जहां मौत हो गई, वहीं पिता-पुत्री घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे कांटे चौकी के पुलिस कर्मियों ने घायल पिता-पुत्री को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
कांटे चौकी इंचार्ज दीपक दुबे ने बताया कि कांटे निवासी 55 वर्षीय मुस्तकीम अपनी 52 वर्षीय पत्नी नाजिमा खातून और 24 वर्षीय बेटी साजिदा खातून के साथ बाइक से खलीलाबाद की ओर जा रहे थे। अभी लोग चुरेब ओवर ब्रिज के ऊपर ही पहुंचे थे। उसी दौरान पीछे से ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बाइक पर पीछे बैठी पत्नी नाजिमा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता मुस्तकीम और पुत्री साजिदा खातून घायल हो गए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर वह पुलिस कर्मियो के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से घायल पिता-पुत्री को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पीड़ित परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोग घटना से गमगीन थे।