फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman dead after Towel stitch in stomach by Doctor in Gorakhpur

ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने पेट में ही सिल दिया तौलिया, महिला की मौत

Thu, 15 Oct 2020 09:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Oct 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
woman dead after Towel stitch in stomach by Doctor in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई। मामला बांसगांव इलाके के कौड़ीराम स्थित सेवा नर्सिंग होम की है।

विज्ञापन


आरोप है कि ऑपरेशन से बच्चा पैदा होने के बाद डॉक्टर ने महिला के पेट में ही तौलिया छोड़ दिया और टांका लगा दिया जिससे महिला की मौत हो गई। मौत के बाद गुरुवार को महिला के घरवालों ने बांसगांव थाने में तहरीर दी। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव पहुंचकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोला इलाके के परसिया गांव निवासी विजय बहादुर की पत्नी सोना देवी (23) को प्रसव पीड़ा होने पर पांच अक्तूबर को घरवालों ने सेवा नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। छह अक्तूबर को ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बाद से ही पेट में तेज दर्द होने लगा तो घरवाले लेकर फिर अस्पताल गए। जहां डॉक्टर ने गोरखपुर शहर में दिखाने की बात कहते हुए वापस भेज दिया। इसके बाद पैडलेगंज स्थित एक अस्पताल में जांच के दौरान पेट में तौलिया छूटे होने की पुष्टि हुई।


डॉक्टरों ने गुरुवार को ऑपरेशन किया लेकिन महिला की जान नहीं बच पाई। थाने पर सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परसिया निवासी विजय बहादुर रामनगर चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाते हैं। उनकी पत्नी को दूसरी बार बच्चा हुआ था।

सीएचसी बांसगांव के अधीक्षक डॉ. महेश ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed