फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman commits suicide in kushinagar

कुशीनगर: कमरे में पंखे से लटकती मिली विवाहिता, अस्पताल जाते समय हुई मौत

Wed, 08 Sep 2021 04:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Sep 2021 04:40 PM IST
सार

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बजार की घटना, विवाहिता के भाई ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप।

विज्ञापन
woman commits suicide in kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में बुधवार की सुबह 30 वर्षीय एक विवाहिता अपने कमरे में पंखे से लटकती मिली। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी ननद उठी तो दृश्य देखकर भाई को बुलाई। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। उसके भाई ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के झगहा थाना क्षेत्र के बकसुड़ी गांव निवासी इंद्रपाल पासवान ने अपनी बेटी सीमा की शादी 11 वर्ष पूर्व तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार के कमलेश प्रसाद पुत्र तूफानी प्रसाद से की थी। पति कमलेश प्रसाद दो वर्ष से दुबई में है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात सीमा ने अपने पति कमलेश से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उसके पति से फोन पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


उसकी सास-ससुर उसकी एक बच्ची को लेकर दो दिन पहले कहीं बाहर गए हैं। घर पर उसकी 22 वर्षीय ननद पूनम और 20 वर्षीय देवर विवेक थे। सीमा की तीन बेटियां हैं। काजू आठ वर्ष, पूजा पांच वर्ष और गोली वर्ष। मृतका की ननद ने भोर में बच्चों के रोने की आवाज सुनी तो कमरे में गई, जहां उसकी भाभी सीमा का शव छत के पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भाई नरसिंह पासवान ने ससुरालवालों पर सीमा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी बहन कभी भी इस घर में चैन से नहीं रही और परिवार के लोगों से आए दिन झगड़ा होता रहता था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।


सूचना मिलने पर सीओ सदर संदीप वर्मा और तुर्कपट्टी थाना के एसओ आनंद कुमार गुप्ता पुलिस के साथ पहुंचे और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि कमलेश डेढ़ वर्ष से दुबई में है। पता चला है कि विदेश जाते समय उसने कुछ कर्ज लिया था, जिसे देने के लिए उसकी पत्नी उससे बार-बार कहती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed