{"_id":"61b5b520553c73283d39a652","slug":"woman-called-young-man-to-market-and-beat-him-fiercely-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कई दिनों से रात में फोन कर परेशान करता था युवक, महिला ने बाजार में बुलाकर खूब की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कई दिनों से रात में फोन कर परेशान करता था युवक, महिला ने बाजार में बुलाकर खूब की पिटाई
Sun, 12 Dec 2021 02:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:08 PM IST
सार
युवक की हरकतों से परेशान महिला ने अपनी एक सहेली को विश्वास में लेकर युवक को मिलने के लिए बुलाया। युवक कस्बे में जैसै ही बाजार में पहुंचा महिला ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रात और दिन में बेवजह फोन करने वाले युवक से तंग आकर महिला ने उसे बाजार में बुलाया और जमकर पिटाई कर दी। महिला का रौद्र रूप देखकर युवक को बाइक छोड़कर भागना पड़ा। मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा लेकिन तहरीर नहीं मिलने का हवाला देकर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की मां को एक युवक एक सप्ताह से लगातार फोन कर प्रेम जाल में फंसाने की कोशिश में लगा था। महिला का पति रोजगार के सिलसिले में घर से दूर है। युवक की हरकतों से परेशान महिला ने अपनी एक सहेली को विश्वास में लेकर युवक को मिलने के लिए बुलाया। दोपहर में युवक कस्बे में बताई गई जगह पर पहुंच गया।
युवक की पहचान होते ही महिला ने सैंडल निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला का आक्रोश देख युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। महिला भटहट पुलिस चौकी पहुंची और मामले से पुलिस को अवगत कराया। हालांकि पुलिस चौकी प्रभारी का कहना था कि महिला ने तहरीर नहीं दी है। उसके बताए नाम-पता व मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। पीड़िता इस मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है।