फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman body found hanging under suspicious circumstances in Basti

बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप

Sat, 23 Oct 2021 05:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Oct 2021 05:09 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के कुचुनपुरवा निवासी 30 वर्षीय पूजा का अपने पति अनिल कुमार उर्फ गुड्डू से मायके की ओर से बकाया रुपये मांगने पर शनिवार को विवाद हो गया था। इसके बाद पति विक्रमजोत चौराहे पर टैक्सी लेकर चला गया।

विज्ञापन
Woman body found hanging under suspicious circumstances in Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे महिला का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के कुचुनपुरवा निवासी 30 वर्षीय पूजा का अपने पति अनिल कुमार उर्फ गुड्डू से मायके की ओर से बकाया रुपये मांगने पर शनिवार को विवाद हो गया था। इसके बाद पति विक्रमजोत चौराहे पर टैक्सी लेकर चला गया। पूजा अपने में कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद छह वर्षीय बेटी श्रद्धा मां को बुलाने गई, तो कमरा बंद देखकर पास पड़ोस के लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन


जानकारी होते ही पति भी घर पहुंचा और जंगले को तोड़कर घर में घुसा। देखा कि पूजा प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे से लटक रही है। फंदे को काटकर पत्नी के शव को उतारा। सूचना मिलने पर विक्रमजोत चौकी प्रभारी पवन कुमार मौर्य और थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

घटना के बारे में बारीकी से जांच पड़ताल की और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि 30 वर्षीय पूजा और उसके पति अनिल कुमार जायसवाल उर्फ गुड्डू ने 2013 में प्रेम विवाह किया था। जिनकी छह वर्षीय पुत्री आकांक्षा उर्फ श्रद्धा, चार वर्षीय प्रज्ञा व 13 माह का लड़का श्रेयांश है। इसके अलावा घर में मृतक पूजा का छोटा भाई मनीराम मलहू भी घर पर रहकर समीप के हनुमानगंज चौराहे पर मजदूरी का काम करता था।

छावनी पुलिस ने सभी से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। थानाधक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और संबंधितों से पूछताछ की जा रही है।

मृतका पूजा के पिता मलहू पुत्र सीताराम निवासी ग्राम भीखमपुर थाना नवाबगंज जिला गोंडा ने पुलिस को छावनी पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उसकी लड़की का आज सुबह फोन आया था कि टेंट हाउस का बकाया रकम न देने के कारण घर वाले उसको मारपीट रहे हैं। उन्हें आशंका है कि उसके पति ने हत्या कर फंदे से लटका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed