फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman beaten and molested in Gorakhpur

गोरखपुर: शौच के लिए गई महिला से मारपीट, दुष्कर्म का भी आरोप

Thu, 14 Oct 2021 01:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Oct 2021 01:31 PM IST
सार

 बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके पति ने खोराबार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Woman beaten and molested in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के एक गांव में शौच के लिए गई महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके पति ने खोराबार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, शाम करीब सात बजे महिला गांव से बाहर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि रास्ते में तीन लोगों से छींटाकशी करते हुए उसकी पिटाई की। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। किसी ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी। इसके बाद घरवाले महिला को लेकर जगदीशपुर चौकी पहुंचे।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के पति ने मारपीट, छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पति ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। चौकी प्रभारी जगदीशपुर आशुतोष राय ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है, लेकिन पीड़ित महिला के पति ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म की तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed