{"_id":"622ed080ad5b2e000f3e07be","slug":"woman-arrested-for-selling-relative-baby-girl-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों का धोखा: रिश्तेदार की बच्ची को नेपाल में बेचने की आरोपी महिला गिरफ्तार, तीन साल पहले की है घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों का धोखा: रिश्तेदार की बच्ची को नेपाल में बेचने की आरोपी महिला गिरफ्तार, तीन साल पहले की है घटना
Mon, 14 Mar 2022 10:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Mar 2022 10:50 AM IST
सार
पुलिस ने दिसंबर 2020 में रिश्तेदार की पत्नी, भाई समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष मधुप कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्ची को नेपाल में बेचने की आरोपी महिला को रविवार को पुलिस ने तूरा बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले के दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के एक युवक ने दिसंबर 2020 में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले रिश्तेदार 2019 में घर पर आए थे। दूसरे दिन सुबह धार्मिक आयोजन की बात कहते हुए बेटी को लेकर गए थे।
विज्ञापन
दो दिन बाद बेटी को लेने उनके घर गया तो वह गायब थी। पूछने पर मारपीट करने लगे। बाद में पता चला कि बच्ची को नेपाल में बेच दिया गया था। पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही थी तो पीड़ित परिवार ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर केस दर्जकर पुलिस ने बच्ची को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने दिसंबर 2020 में रिश्तेदार की पत्नी, भाई समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष मधुप कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।