{"_id":"618b4f5d3206f01cc95030a9","slug":"woman-angry-after-young-man-comments-on-bewafa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 'बेवफा' शब्द पर नाराज हुई महिला, कमेंट करने वाले युवक को ऐसे सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 'बेवफा' शब्द पर नाराज हुई महिला, कमेंट करने वाले युवक को ऐसे सिखाया सबक
Wed, 10 Nov 2021 10:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:19 AM IST
सार
छठ की तैयारियों में जुटी एक महिला को बाजार में एक युवक कमेंट करते हुए बेवफा कह दिया। इस बात से नाराज होकर महिला ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस भी आरोपी युवक को पकड़कर थाने लेकर आ गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मायके आई महिला को देखकर गांव के ही एक युवक ने ‘बेवफा’ कह दिया। इस बात से नाराज महिला ने थाने में शिकायत की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्ष से कई लोग थाने पहुंच गए। इसके बाद मामले में समझौता कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई महिला सोमवार को चौराहे पर कुछ सामान खरीद रही थी। वहां से कुछ ही दूरी पर गांव का एक युवक अपने मित्रों के साथ खड़ा था। उसने ‘बेवफा’ कहकर किसी पर कमेंट किया।
विज्ञापन
महिला को यह बात नागवार लगी और घर आकर परिजनों को बताया। इसके बाद उसने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर युवक पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। गांव में चर्चा शुरू हुई तो दोनों पक्ष से कई लोग थाने पहुंचे और समझा-बुझाकर समझौता कराया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक ने किसी का नाम लेकर कमेंट नहीं किया था। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। दोनों पक्ष ने बैठकर समझौता कर लिया है।