{"_id":"5f88623d2a0444593d3d3fd3","slug":"woman-and-boy-double-murder-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर: गोरखपुर में नानी और नाती की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर: गोरखपुर में नानी और नाती की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 16 Oct 2020 09:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर नया टोला में बृहस्पतिवार को घर के कमरे में ही रिटायर रेलकर्मी वीरेंद्र सिंह की पत्नी चंदा (62) और उनके नाती नैतिक (14) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर में शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। फर्श पर खून फैला हुआ था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
हत्या की सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ तीन थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हत्या के वक्त घर में मौजूद बहू रचना को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि बेटा विशाल फरार है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या किए जाने की बात ही सामने आई है। मगर देर रात तक कोई तहरीर नहीं पड़ी थी।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला और उनके नाती की हत्या की गई है। महिला और उनके पति के बीच विवाद था। तीन दिन पहले समझौता हुआ था, जिसके बाद महिला घर में रहने को आई थी। मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही इसका पर्दाफाश कर लिया जाएगा।