{"_id":"5fdb182dca9684629073b5ff","slug":"woman-accuses-husband-and-friends-of-molestation-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला ने पति व दोस्तों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला ने पति व दोस्तों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 17 Dec 2020 02:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खोराबार इलाके के एक गांव की महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर पति पर दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म व वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि पति ने उसके बच्चे को छीन लिया है और उससे देह व्यापार कराना चाहता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इलाके के एक गांव की महिला ने एक वर्ष पूर्व युवक से कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बच्चा भी है। आरोप है पति उससे देह व्यापार कराना चाहता है।
विज्ञापन
सोमवार को पति व उसके चार अन्य दोस्तों ने दुष्कर्म किया तथा वीडियो बना लिया। वह किसी तरह मंगलवार को क्षेत्र के एक अन्य गांव निवासी अपने रिश्तेदार के यहां बच्चे के साथ चली आई। पति रिश्तेदार के घर पहुंचा व बच्चे को छीनकर ले गया। आरोप है कि पति अब दूसरी शादी करना चाहता है।
विज्ञापन
इस संबंध में हलका दरोगा अश्वनी चौबे का कहना है कि महिला की तहरीर हाक दस्ते को मिली है। मौके पर जाकर मामले की जांच की गई है। सामूहिक दुष्कर्म एवं बच्चे को छीनने का मामला गलत है। महिला ने अपने बच्चे को स्वयं पति को दिया है। फिलहाल पति घर पर नहीं मिला। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।